Dark Mode
बोर्ड उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले  विद्यार्थियों निकला विजय जलूस

बोर्ड उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले  विद्यार्थियों निकला विजय जलूस

पदमपुर. एसएस आदर्श विद्यालय कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में  संभाग स्तर पर प्रथम एवं कक्षा 12 की  बोर्ड परीक्षा व  एसएस कान्वेंट स्कूल  19 बीबी का सीबीएसई  बोर्ड उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले  विद्यार्थियों का मेरिट उत्सव में सांसद निहालचंद व  अध्यक्ष ओम प्रकाश कलिया , अशोक कुमार कलियां एवं स्टाफ द्वारा सम्मान किया गया ।  निहालचंद ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों में स्टाफ के  अनुकरणीय योगदान व  काबिलियत पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि एसएस आदर्श  स्कूल मां सरस्वती के आशीर्वाद से गत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर  बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर  अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है , उन्होंने कहा इनकी सफलता का श्रेय  ओमप्रकाश कलिया व  अशोक कुमार कलिया एंव अनुभवी स्टाफ को  जाता है जिन्होंने राजस्थान व बीकानेर संभाग स्तर पर अपनी सफलता का परचम अनुशासन में रहकर लहराया है । निहालचंद ने कहा शिक्षा का स्तर बढेगा  तो देश  विकास के पथ पर पहुंचेगा और  देश विकसित देशों की श्रेणी में गिना जाएगा । शिक्षा के कारण ही जागरूकता का भाव बढ़ता है , हम सीमावर्ती क्षेत्र में रहकर एक सुरक्षा प्रहरी के  रूप में  अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।  कक्षा 10 के  छात्र प्रभजोत पुत्र सत्येंद्र कुमार सरोया  98 , 93 आर्यन  विश्नोई पुत्र संदीप कुमार विश्नोई सहित अन्य विद्यार्थियों का सम्मान  हर माता पिता के लिए बड़े गर्व की बात है  , सम्मान का सौभाग्य  तभी प्राप्त होता है  जब हम अपने माता-पिता व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन पर कड़ा परिश्रम स्कूल के अनुशासन व कुशल प्रबंधन के नेतृत्व में करते हैं । ओमप्रकाश कलियां व अशोक कुमार कलिया ने शासन निहालचंद व अपने सहयोगियों का मंच पर सामान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत रंग लाने पर अभिभावकों व  स्टाफ के  सपने साकार होने से नई  ऊर्जा का  संचार प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है ।
बोर्ड परीक्षाओं के अव्वल रहे विद्यार्थियों ने मंडे के मुख्य मार्गो पर विजय रथ पर सवार होकर रैली निकाली । रैली को निहालचंद व रामदास बिलंदी विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा पूर्व पालिका चेयरमैन सुनील डांडा ,व्यापार मंडल अध्यक्ष खुशवंत सिंह संधू , सचिव भोजराज जैन , चिरंजी कालड़ा , हैप्पी मित्तल ,राजेंद्र खोथ , गौरी शंकर सोनी  ,अशोक योगी , महेंद्र मिगलानी पार्षद बलविंदर कौर सोनी ,मलकीत सोनी , महेश मित्तल, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजवीरसिंह गिल, जगदीश गर्ग  आदि अतिथियों ने अव्वल विद्यार्थियों को पगड़ी व मेडल पहनाकर उनका अभिनंदन किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों का राजू जनरल स्टोर व हरवानी   मोबाइल पॉइंट  सहित  विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा व  मीठे पानी की छ्बीले लगाकर स्वागत व अभिनंदन कर  बच्चों पर किया गर्व महसूस ,  किया स्कूल के प्रधानाचार्य  ओम प्रकाश कलिया व अशोक कलिया , सुभाष कडेला, अश्वनी प्रकाश कलिया, राकेश पंवार, विष्णु कुमार, अमर सिंह पूनिया ,  टिनेश प्रकाश कलिया, सुदेश कुमार, अनिल जैन, भूपेन्द्र सिंह सैनी, मंगा सिंह, हसंराज  ,मनोज कुमार, जगदीश कुमार, विष्णु कुमार आदि स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत माला अर्पण कर व रैली में आतिशबाजी का प्रदर्शन कर एक-दूसरे पर गुलाल डाल  ढोल नगाड़ों की धुनों पर भव्य नृत्य कर किया  खुशियों का इजहार किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!