वीकेंड स्पेशल : स्टफ्ड पनीर कबाब घर पर बनाए, सब हो जाएं दीवाने
नई दिल्ली। वीकेंड पर घर में कुछ खास और चटपटा खाने का मन हो, तो स्टफ्ड पनीर कबाब आपके लिए परफेक्ट है। इसे बनाना आसान है और खाने के बाद सभी तारीफ करेंगे।
सामग्री और स्टफिंग तैयार करें:
-
पनीर को मोटे टुकड़ों में काटें और पानी से साफ करें।
-
एक कटोरी में हंगकर्ड लें और इसमें कॉर्न, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
-
इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें।
पनीर कबाब बनाना:
-
कटे हुए पनीर में तैयार स्टफिंग भरें।
-
कॉर्नफ्लोर की स्लरी तैयार करें और पनीर को इसमें डुबोएं।
-
इसके बाद ब्रेड क्रम्बस में रोल करें।
-
गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।
सर्विंग टिप्स:
-
इसे एक प्लेट में सजाएं और हरी-लाल चटनी के साथ सर्व करें।
-
अपनी पसंद की स्टफिंग डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
-
खास अवसरों या वीकेंड पार्टी में इसे परोसें, सभी इसकी तारीफ करेंगे।